Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एचडब्ल्यूएल : पांचवें स्थान के लिए जापान से भिड़ेंगी भारतीय महिलाएं

Published

on

Loading

एंटवर्प| भारत की महिला हॉकी टीम यहां जारी हॉकी वर्ल्ड लीग (एचडब्ल्यूएल) सेमीफाइनल टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल करने के लिए शनिवार को जापान से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने गुरुवार को खेले गए क्लासिफिकेशन मैच में इटली को 5-4 से हराया था। इस जीत ने भारत के रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को जिंदा रखा था।

अब भारत अगर ब्रासचाट म्यूनिसिपल पार्क स्टेडियम में जापान को हरा देता है तो फिर उसे पांचवां स्थान मिलेगा और वह पहली बार ओलम्पिक में खेलने के सपने का पीछा कर सकेंगी।

विश्व वरीयता क्रम में भारत 13वें स्थान पर है जबकि जापान की टीम 10वें स्थान पर है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच इस साल की शुरुआत में हॉक्स बे कप में भिड़ंत हुई थी, जहां भारत ने 0-2 से पीछे रहते हुए जोरदार वापसी और फिर 3-2 से जीत हासिल की।

इससे पहले मिडफील्डर रितु रानी के नेतृत्व में खेलते हुए भारतीय टीम ने 2014 एशियाई खेलों में जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

भारत को इसी तरह का प्रदर्शन करना होगा। हालांकि उसके लिए जीत आसान नहीं होगी क्योंकि इस मैच की महत्ता जापान को और भी सचेत कर देगी।

भारतीय टीम के कोच मथायस अहरेंस ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को डिफेंस पर ध्यान देना होगा क्योंकि इस मैच में गोल बचाना सबसे अहम होगा।

कोच ने कहा कि दोनों टीमों के बीच का अंतर कम है और इसी कारण भारतीय टीम को हमेशा सावधान रहना होगा। कोच के मुताबिक दमखम के लिहाज से जापान की टीम थोड़ी मजबूत है और इसी कारण भारतीय टीम को जीत के लिए अधिक प्रयास झोंकना होगा।

 

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending