Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ममता बनर्जी ने ट्विटर पर खाता खोला

Published

on

Loading

कोलकाता| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपना खाता खोल लिया। अपनी पहली पोस्ट में ममता ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, “नया साल और ट्विटर पर मेरी नई शुरुआत।”

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य में विकास के कार्यो के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

इससे इतर उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “आज तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस है। आज हम 16 साल के हो गए हैं (हम यानी पार्टी)। मां, माटी, मानुस को उनके समर्थन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।”

उन्होंने कहा, “हम राज्य के लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आपके सहयोग और मदद के लिए सदैव तत्पर हैं। आप सभी को नए वर्ष की शुभकामनाएं।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending