Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया 12 को

Published

on

Loading

 

भोपाल| मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायत संस्थाओं के पदाधिकारियों के पदों की आरक्षण संबंधी प्रक्रिया 12 दिसंबर को राजधानी भोपाल में पूरी होगी। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन 2014-15 के सिलसिले में जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की कार्यवाही 12 दिसंबर को पूरी की जाएगी। आरक्षित पदों में से आधे पद आरक्षित वर्गो की महिलाओं के लिए होंगे।

बताया गया है कि प्रदेश की कुल ग्रामीण जनसंख्या में अनुसूचित जाति और जनजातीय जनसंख्या के अनुपात में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद आरक्षित होंगे। अन्य पिछड़े वर्गो के लिए प्रदेश की 51 जिला पंचायत में 25 प्रतिशत स्थान आरक्षित किए जाएंगे।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के लिए आरक्षित पंचायतों में से आधे अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए तथा शेष जिला पंचायतें अनारक्षित होंगी। अनारक्षित जिला पंचायत में से भी आधे स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending