Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में छाए हल्के बादल

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण धूप खिलकर नहीं निकली है। मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम के समय हवाओं में ठंडक बढ़ गई है और रात के तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरो में इंदौर का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री, ग्वालियर का 29.4 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Do you think its http://domyhomework.guru/ good to read newspapers to learn a new language

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending