प्रादेशिक
मध्यप्रदेश में 6 लाख राशनकार्ड धारक खाद्यान्न से वंचित
भोपाल | मध्यप्रदेश में छह लाख राशनकार्ड धारकों को बीते छह माह से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। राज्य के खाद्यमंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने यह बात सोमवार को विधानसभा में कही। बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा जरूरत के मुताबिक पर्याप्त खाद्यान्न आवंटित नहीं किया गया। यह हाल तब है, जब केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक दिनेश राय ने पूछा कि सिवनी जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गरीबों को खाद्यान्न क्यों नहीं मिल रहा? जवाब में मंत्री धुर्वे ने कहा कि सिवनी जिले में पात्रों के सत्यापन का काम बाकी है। सत्यापन के बाद पात्रों को राशन की पर्ची जारी की जाएगी।
इसी दौरान मुकेश नायक व रामनिवास रावत सहित कांग्रेस के कई विधायकों ने कहा कि पूरे प्रदेश में पात्र गरीबों को खाद्यान्न नहीं मिल रहा है, यह हालत क्यों है? इस पर मंत्री धुर्वे ने बताया कि राज्य में पांच करोड़ 44 लाख कार्डधारक हैं, लेकिन केंद्र से नियमों के मुताबिक 75 प्रतिशत ही खाद्यान्न मंजूर किया जाता है। इसके बावजूद राज्य सरकार पांच करोड़ 30 लाख कार्डधारकों को राशन दे रही है।
उन्होंने स्वीकार किया कि राज्य में छह लाख राशनकार्ड धारकों को बीते छह माह से खाद्यान्न नहीं मिला है। कांग्रेस विधायकों ने जब शिवराज सरकार पर तीखे हमले किए, तब संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हस्तक्षेप किया और व्यवस्था सुधार में का भरोसा दिलाया। बाद में मंत्री धुर्वे ने वादा किया कि एक माह में स्थिति में सुधर जाएगी।
प्रादेशिक
बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस
भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काटकर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल23 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय23 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई