Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मणिपुर में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

Published

on

Loading

मणिपुरइम्फाल,  मणिपुर में सत्तारूढ़ कांग्रेस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को पार्टी के एक और विधायक फ्रांसिस नगाजोक्पा ने विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फ्रांसिस गुरुवार की सुबह राज्यपाल टी. लोकेश्वर के कार्यालय पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष टी. एन. हाओकिप को पार्टी की सदस्यता से अपना इस्तीफा-पत्र सौंपा।

फ्रांसिस ने आईएएनएस से कहा कि वह जल्द ही अपने अगले कदम के बारे में घोषणा करेंगे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम सकते हैं।

उधर फ्रांसिस के विधानसभा क्षेत्र तादुबी में आम लोगों ने सोमवार को एक सभा बुलाई थी, जिसमें फैसला लिया गया कि फ्रांसिस को तब तक क्षेत्र में प्रचार नहीं करने दिया जाएगा जब तक कि वह पार्टी से इस्तीफा नहीं दे देते।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कांग्रेस के मौजूदा विधायक एवं पूर्व मंत्री युमखाम एराबोट कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।

एक अन्य पूर्व मंत्री एवं मौजूदा विधायक एन. बिरेन ने भी विधानसभा से और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि अब तक वह किसी दूसरी पार्टी से नहीं जुड़े हैं।

हाओकिप ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें फ्रांसिस का इस्तीफा मंजूर करना पड़ा और साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि वरिष्ठ पार्टी सदस्यों के पार्टी छोड़ने से सत्तारूढ़ दल को झटका लगा है।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, “संख्या की दृष्टि से देखें तो हालिया सदस्यों के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता। अब तक सिर्फ तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ी है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के चार विधायक हमारी पार्टी में आ गए हैं।”

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में अब कांग्रेस के 50 विधायक रह गए हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending