Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मक्का भगदड़ : भारतीय मृतकों की संख्या 45 हुई

Published

on

Loading

नई दिल्ली।  सऊदी अरब में मक्का के निकट मीना शहर में पिछले सप्ताह हज के दौरान मची भगदड़ में घायल 10 और भारतीयों की मौत हो गई, जिसके बाद भारतीय मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। केंद्र सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विटर के जरिये यह जानकारी दी।

सुषमा ने ट्विटर पर लिखा, “हज के दौरान मची भगदड़ में भारतीयों मृतकों की संख्या 45 हो गई है। सऊदी अरब के विभिन्न अस्पतालों में 50 भारतीय जायरीन (हज यात्री) भर्ती हैं।”

मरने वाले 10 जायरीनों में तीन पश्चिम बंगाल के, दो केरल, दो झारखंड, एक तमिलनाडु और एक महाराष्ट्र से हैं, जबकि एक भारतीय स्थानीय निवासी है।

उल्लेखनीय है कि हज के दौरान मक्का के निकट मीना शहर में गुरुवार को शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें एक हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending