Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भूमि अध्यादेश किसान, गरीब समर्थक : भाजपा

Published

on

VENKAIAH_NAIDU

Loading

नई दिल्ली। भूमि अध्यादेश को ‘गरीब समर्थक और किसान हितैषी’ बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दिल्ली में रैली आयोजित करने के लिए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह रैली सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करने के लिए आयोजित की गई थी और इस रैली में किसान से संबंधित किसी भी मुद्दे को नहीं उठाया गया। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री एम. वेंकेया नायडू ने कहा कि भूमि अध्यादेश लोकहितकारी, गरीब और किसान समर्थक है। किसान खुश हैं। कोई किसान आंदोलन नहीं हो रहा।

नायडू ने विपक्ष की इस धारणा को खारिज किया कि किसान भूमि अध्यादेश से खुश नहीं है। नायडू ने कहा कि रविवार को कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी सरकार के भूमि अध्यादेश के विरोध में ‘किसान खेत मजदूर रैली’ आयोजित की। इसे सिर्फ प्रधानमंत्री की आलोचना करने के लिए आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस कुछ अधिक करने में सक्षम नहीं है। उनके नेता राहुल गांधी अभी वापस आए हैं। इसलिए उन्होंने यह रैली आयोजित की, जिसमें किसानों के हित में कुछ भी चर्चा नहीं हुई। रैली में सिर्फ प्रधानमंत्री की आलोचना की गई। नायडू ने लोगों से भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर प्रबुद्ध बहस का आग्रह किया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending