Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

‘भारत यूरोप से बाहर ब्रिटेन का सबसे बड़ा संभावित व्यापारिक भागीदार’

Published

on

Loading

 

arun jaitley

                                              arun jaitley

नई दिल्ली | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि ब्रिटेन अब यूरोप से बाहर की दुनिया की ओर देख रहा है और वह भारत जैसे देशों को अपने सबसे बड़े संभावित व्यापारिक भागीदार के रूप में देख रहा है।

जेटली ने यहां ब्रिटेन-भारत टेक समिट में कहा, “ब्रिटेन अब यूरोप से बाहर की दुनिया की ओर देख रहा है और वह भारत जैसे देशों को अपने सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार के रूप में देख रहा है।”
यह समिट सोमवार से गुरुवार के बीच हो रहा है।

जेटली ने कहा, “आज हमारी अर्थव्यवस्था में विस्तार हो रहा है। भारत की आवाज दुनिया में सुनी जा रही है।”

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते में काफी बदलाव हुआ है। दोनों देशों के बीच पर्यटन व मानव संसाधन समेत विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी की अपार संभावना है।

उन्होंने कहा, “हम इस रिश्ते को और ऊंचे स्तर पर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।”

 

नेशनल

अचानक सिक लीव पर गए 300 सीनियर कर्मचारी, एयर इंडिया की 70 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं जिस कारण उसकी 70 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। टाटा ग्रुप की एयरलाइन के प्रवक्ता ने बयान जारी करके देशवासियों को यह जानकारी दी।

एयरलाइन के सीनियर क्रू मेंबर्स ने बीमार होने की लीव दी है। इसके बाद एयरलाइन को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, नागरिक उड्डयन विभाग तक मामला पहुंच गया है और अधिकारी मामले में दखल दे रहे हैं, क्योंकि अचानक क्रू मेंबर्स का छुट्टी पर चले जाना विवाद की ओर संकेत कर रहा है। हाल ही में विस्तारा एयरलाइन में भी सकंट आया था। क्रू मेंबर्स छुट्टी पर चले गए थे और देशभर में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अचानक हुई परेशानी के चलते यात्रियों से माफी मांगी और रिफंड देने का ऐलान किया। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कंपनी के क्रू मेंबर्स से बात चल रही है। अगर कोई विवाद हुआ तो उसे जल्द सुलझा लिया जाएगा। परेशानी के लिए खेद है, पैसेंजर्स को उनका रिफंड जल्दी ही दे दिया जाएगा। जल्दी ही फ्लाइट्स एक्टिव मोड में जाएंगी। ऐसे में जो पैसेंजर्स अपनी फ्लाइट्स री-शेड्यूल कराना चाहते हैं, वे बता सकते हैं। एक्स्ट्रा फीस लिए बिना फ्लाइट री-शेड्यूल कर दी जाएगी।

बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की सहायक कंपनी है। नवंबर 2022 में एयर इंडिया ने इसका अधिग्रहण किया था। एयरलाइन के पास 28 एयरबस, 26 बोइंग और 737 प्लेन है। एयरलाइन लगभग पूरे देश में अपनी सर्विस देती है, लेकिन अब अचानक क्रू मेंबर्स का संकट गहराने से एयरलाइन सुर्खियों में आ गई है।

Continue Reading

Trending