Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीय हवाईक्षेत्र बंद होने से श्रीलंका की उड़ान सेवाएं प्रभावित

Published

on

Loading

भारतीय हवाईक्षेत्र बंद होने से श्रीलंका की उड़ान सेवाएं प्रभावित

कोलंबो | भारतीय हवाईक्षेत्र के कुछ निश्चित हिस्से सोमवार दोपहर तक भारतीय अग्नि मिसाइल के प्रक्षेपण के मद्देनजर अस्थाई तौर पर बंद रहे, जिसके कारण श्रीलंका के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (बीआईए) से रवाना होने वाली और यहां आने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण सोमवार को भारतीय राज्य ओडिशा के बलासोर जिले में अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, भारतीय वायु यातायात नियंत्रण ने श्रीलंका के अधिकारियों को सूचित किया कि अग्नि मिसाइल के परीक्षण की वजह से उनका हवाईक्षेत्र सुबह 8.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रहेगा।

श्रीलंका एयरलाइंस ने पुष्टि की कि इस वजह से उनकी पांच उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। यहां से सिंगापुर, जकार्ता और कुआलालंपुर रवाना होने वाली उड़ानों के परिचालन में देरी हुई।

बीआईए आने और यहां से रवाना होने वाली कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवाओं में भी देरी हुई।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending