Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से ध्यान भटकाने की कोशिश’

Published

on

meenakshi-lekhi

Loading

बंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी ने शनिवार को आशंका जताई कि यहां चल रही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के कवरेज से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है। उनका यह बयान एक दिन पहले गोवा स्थित फैबइंडिया के एक स्टोर में ट्रायल रूम के भीतर सीसीटीवी कैमरा होने की खबरों को तवज्जो दिए जाने के बाद आया है, जिसका खुलासा स्वयं केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने किया था।

लेखी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की कोशिश की जा रही है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को महत्व न देकर गैर-जरूरी बातों को महत्व दिया जाए। हालांकि एक अन्य ट्वीट में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य स्मृति ईरानी पर सवाल खड़े करना नहीं है, बल्कि उनका सवाल मीडिया की कार्यशैली को लेकर है। उन्होंने लिखा, “मेरे पहले ट्वीट पर प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि एक सामयिक समाचार का विषय है, जबकि दूसरा चर्चा का विषय है। इसका उद्देश्य स्मृति जी पर सवाल खड़े करना नहीं, बल्कि यह मीडिया के कवरेज को लेकर है।”

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending