Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

बैडमिंटन : विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी सायना

Published

on

Loading

जकार्ता। शीर्ष भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल के नेतृत्व में विश्व चैम्पियनशिप के 22वें संस्करण में हिस्सा लेने वाली 18 सदस्यीय भारतीय टीम के पास संभवत: इस बार सर्वाधिक पदक जीतने का मौका होगा। विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन 10 से 16 अगस्त के बीच इंडोनेशिया के इस्तोरा सेनायन स्टेडियम में होगा।

ओलम्पिक में कांस्य पदक जीत चुकीं सायना अब तक विश्व चैम्पियनशिप पदक हासिल नहीं कर सकी हैं और उनके पास पदक के सूखे को खत्म करने का यह सुनहरा मौका है। सायना अब तक पांच बार विश्व चैम्पियनशिप खेल चुकी हैं और हर बार वह क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं। सायना इस समय विश्व रैंकिंग में मौजूदा विश्व चैम्पियन स्पेन की कैरोलीना मारिन के बाद दूसरे पायदान पर हैं। सायना को विश्व चैम्पियनशिप के पहले राउंड में बाई मिला है, मतलब वह सीधे दूसरे राउंड से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।

शानदार फॉर्म में चल रहीं सायना इस वर्ष इंडिया ग्रांप्री गोल्ड, इंडिया ओपन सुपरसीरीज जीतने के अलावा ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल तक का सफर तय करने में भी सफल रहीं। विश्व चैम्पियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीत चुकीं दूसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी पी. वी. सिंधू विश्व चैम्पियनशिप में भारत की सबसे सफल खिलाड़ी हैं। सिंधू ने 2013 और 2014 में यह खिताब जीते। सिंधू, सायना के अलावा विश्व चैम्पियनशिप में तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत, पारुपल्ली कश्यप पुरुष वर्ग में भारत की ओर से पदक के मुख्य दावेदार होंगे।

भारतीय बैडमिंटन टीम : सायना नेहवाल, पी. वी. सिंधू, किदांबी श्रीकांत, पारुपल्ली कश्यप, एच. एस. प्रनॉय, प्रणव जेरी चोपड़ा, अक्षय देवालकर, मनु अत्री, बी. सुमीत रेड्डी, प्राद्न्या गड्रे, एन. सिक्की रेड्डी, ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा, धन्या नायर, मोहित सहदेव, अरुण विष्णु, अपर्णा बालन, तरुण कोना।

खेल-कूद

ऋषभ पंत पर लगा बैन, अगले मैच में नहीं आएंगे नजर, जानें वजह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन लग गया है। ऐसे में अब पंत अब अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे। पंत पर ये बैन स्लो ओवर रेट के चलते लगा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात मई को दिल्ली कैपिटल्स की 20 रन की जीत के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पंत पर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस मैच के आखिरी ओवर में तय समय से 10 मिनट पीछे थी।

आईपीएल से जारी बयान के मुताबिक, “दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर सात मई 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया है।’”

दिल्ली की टीम को इससे पहले सत्र की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स (31 मार्च) और कोलकाता नाइट राइडर्स (तीन अप्रैल) के खिलाफ धीमी ओवर का दोषी पाया गया था। आईपीएल के बयान के मुताबिक,‘‘न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का मौजूदा सत्र का तीसरा अपराध है, इसलिए ऋषभ पंत पर 30 लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है और एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया।’’ इस मामले में दिल्ली की टीम के अन्य खिलाड़ियों को पर भी इस मामले में जुर्माना लगाया गया है।

Continue Reading

Trending