Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

बैडमिंटन : फिर शीर्ष पर पहुंचीं सायना

Published

on

Saina Nehwal

Loading

नई दिल्ली। स्टार भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गईं। सायना ने चीन की ली ज्यूरुई को अपदस्थ कर शीर्ष स्थान हासिल किया। ज्यूरुई दूसरे स्थान पर फिसल गईं।

सायना ने इस वर्ष इंडियन ओपन सुपरसीरीज और इंडिया ग्रांप्री. गोल्ड खिताब जीता। इसके अलावा वह सुपरसीरीज प्रीमियर स्पर्धा ऑल इंग्लैंड ओपन में फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रहीं। सायना अगले सप्ताह सिडनी में शुरू हो रहे 750,000 डॉलर इनामी राशि वाले आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज में हिस्सा लेंगी।

इस बीच भारत की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पी. वी. सिंधू को हालांकि एक स्थान का नुकसान सहना पड़ा और वह 12वें पायदान पर फिसल गईं। पुरुष एकल वर्ग में शीर्ष 25 में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ी अपना-अपना स्थान बरकरार रखने में सफल रहे। विश्व वरीयता चौथे स्थान पर काबिज किदांबी श्रीकांत भारत के शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं, जबकि पारुपल्ली कश्यप 13वें और एच. एस. प्रनॉय 15वें पायदान पर बने हुए हैं। भारत की शीर्ष महिला युगल जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने एक स्थान का फायदा लेते हुए 21वां स्थान हासिल किया।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending