मनोरंजन वीडियो
बेयोंसे, जे जेड के बीच ठीक है सब!
गायिका बेयोंस नल्स और उनके पति रैपर जे जेड को यहां गायिका सोलेंग की शादी में साथ साथ मजे करते देखा गया। दोनों पति-पति साथ में बेहद खुश नजर आ रहे थे। बेयोंसे और जे जेड के वैवाहिक जीवन में दरार आने की अफवाह कई दिनों से गर्म है। लेकिन सोलेंग की शादी में दोनों को साथ देखकर ऐसा लगा कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 33 वर्षीया बेयोंसे यहां पति के साथ बेहद खुश नजर आईं। दोनों ने रविवार रात न्यू ओरलेंस में सोलेंग और एलेन फग्र्यसन की शादी में खूब मजे किए।
बेयोंसे और जे जेड की शादी को छह साल हो चुके हैं।
उत्तराखंड
सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते युवक ने जीता दिल, देखिये वीडियो
सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मज़बूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की सड़क पर आधी रात कंधे पर बैग टांगते हुए बिना किसी की परवाह किये दौड़े जा रहा है। इस वीडियो को उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर शेयर किया है। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवक के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।
कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने युवक के हौसले की जमकर तारीफ की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है। रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया। और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा।
This is PURE GOLD❤️❤️
नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया
मैंने सोचा
किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिएबार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया
वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 20, 2022
फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 के McDonalds में काम करता है। जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता। जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है। इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है।
वीडियो में देखे गए इस युवक का नाम प्रदीप मेहरा है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। विनोद कापड़ी ने इस दौरान उस युवक से काफी सवाल पूछे। जिनके जवाब सुनकर कापड़ी भी भावुक हो उठे।
युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है, और रोजाना इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ता है।
युवक की बातें सुनकर कापड़ी उसकी हिम्मत की दाद देते हैं। प्रदीप के जज्बे को देख हैरान रह जाते हैं। ये वीडियो पूरे पहाड़ में जमकर शेयर हो रहा है। जिस पर पहाड़ के लोग प्रदीप के जज़्बे को काफी पसंद कर रहे हैं और उसे सेना के प्रति लगन और मेहनत से जोड़ रहे हैं।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल2 days ago
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन, एमपी के सीएम मोहन यादव भी रहे मौजूद
-
नेशनल2 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने वापस लिया नामांकन, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल2 days ago
राजनाथ सिंह ने लखनऊ लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस ने कर्नाटक को अपनी लूट का एटीएम बना दिया है: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह