मनोरंजन वीडियो
‘विक्टोरियाज सीक्रेट’ की स्वाभाविक पसंद हैं एरियाना
अंतर्वस्त्रों के नामी ब्रांड विक्टोरियाज सीक्रेट के वार्षिक फैशन शो के लिए गायिका एरियाना ग्रैंडे को चुना गया है। एरियाना ‘विक्टोरियाज सीक्रेट’ की स्वाभाविक पसंद हैं। लंदन के अर्ल्स कोर्ट एक्जीबिशन सेंटर में दो दिसंबर को होने वाले ‘विक्टोरियाज सीक्रेट’ के वार्षिक फैशन शो में कार्यक्रम पेश करने के लिए एरियाना (21) के साथ करार किया गया है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एरियाना आयोजकों की पहली पसंद हैं। आयोजक उनके संगीत संग्रह और उनकी कमाल की काया को देखते हुए कार्यक्रम पेश करने के लिए उन्हें लेना चाहते थे।
एक सूत्र ने बताया, “एरियाना स्वाभाविक पसंद थीं। उन्होंने अपने गानों से दुनिया को मदहोश कर दिया है। वह कमाल का कैटवॉक करती हैं, उनकी काया कमाल की है। निश्चित रूप से वह समारोह में कुछ एक संग्रहों का रैंप पर प्रदर्शन भी करेंगी।”
उत्तराखंड
सेना में भर्ती का जज्बा, रात में सड़क पर दौड़ते युवक ने जीता दिल, देखिये वीडियो
सेना में भर्ती होने के लिए उत्तराखंड के युवाओं के मज़बूत हौसले और मुश्किलों को दर्शाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में 19 साल का लड़का देर रात राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा की सड़क पर आधी रात कंधे पर बैग टांगते हुए बिना किसी की परवाह किये दौड़े जा रहा है। इस वीडियो को उत्तराखंड मूल के फिल्मकार विनोद कापड़ी ने ट्विटर पर शेयर किया है। कापड़ी ने जैसे यह वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया। बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर युवक के हौसले को सराहने वालों की बाढ़ आ गई।
कापड़ी ने उसे कार से घर छोड़ने का ऑफर दिया, लेकिन बार-बार अनुरोध के बावजूद लड़का मना करता रहा। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने युवक के हौसले की जमकर तारीफ की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़के ने अपने कंधे पर बैग टांगा हुआ है और सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है। रात के 12 बजे युवक को इस तरह दौड़ते देख विनोद कापड़ी ने उसे लिफ्ट देने का ऑफर दिया। लेकिन युवक ने मुस्कुराते हुए इनकार कर दिया। और कहा कि वह दौड़ते हुए ही अपने घर तक जाएगा।
This is PURE GOLD❤️❤️
नोएडा की सड़क पर कल रात 12 बजे मुझे ये लड़का कंधे पर बैग टांगें बहुत तेज़ दौड़ता नज़र आया
मैंने सोचा
किसी परेशानी में होगा , लिफ़्ट देनी चाहिएबार बार लिफ़्ट का ऑफ़र किया पर इसने मना कर दिया
वजह सुनेंगे तो आपको इस बच्चे से प्यार हो जाएगा ❤️😊 pic.twitter.com/kjBcLS5CQu
— Vinod Kapri (@vinodkapri) March 20, 2022
फिर जब कापड़ी ने पूछा कि तुम काम क्या करते हो? तो युवक ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-16 के McDonalds में काम करता है। जब उन्होंने रात के समय इस तरह दौड़ने का कारण पूछा तो युवक ने कहा कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है और काम की वजह से उसे प्रैक्टिस करने का टाइम नहीं मिल पाता। जिस वजह से वह ड्यूटी खत्म करके घर इसी तरह जाता है। इससे उसकी दौड़ने की प्रैक्टिस हो जाती है।
वीडियो में देखे गए इस युवक का नाम प्रदीप मेहरा है जो कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। विनोद कापड़ी ने इस दौरान उस युवक से काफी सवाल पूछे। जिनके जवाब सुनकर कापड़ी भी भावुक हो उठे।
युवक ने बताया कि उसकी मां का इलाज चल रहा है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। यहां वह अपने भाई के साथ रहता है, और रोजाना इसी तरह 10 किलोमीटर दौड़ता है।
युवक की बातें सुनकर कापड़ी उसकी हिम्मत की दाद देते हैं। प्रदीप के जज्बे को देख हैरान रह जाते हैं। ये वीडियो पूरे पहाड़ में जमकर शेयर हो रहा है। जिस पर पहाड़ के लोग प्रदीप के जज़्बे को काफी पसंद कर रहे हैं और उसे सेना के प्रति लगन और मेहनत से जोड़ रहे हैं।
-
ऑटोमोबाइल3 days ago
इन आसान उपायों से आप आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी बाइक का माइलेज
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल24 hours ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल23 hours ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
खेल-कूद3 days ago
आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला
-
नेशनल21 hours ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय21 hours ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत