Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बेनामी संपत्ति : लालू और उनके परिवारवालों को आयकर का नोटिस

Published

on

राजद प्रमुख, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी, बेनामी संपत्ति

Loading

पटना। एक हजार करोड़ रुपये के बेनामी भूमि सौदों और टैक्‍स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने लालू की पत्नी, पुत्र और पुत्रियों को विभिन्न बेनामी संपत्तियों को जब्त करने का नोटिस भेजा है।

राजद प्रमुख, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी, बेनामी संपत्ति

आयकर विभाग ने लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पुत्री चंदा, रागिनी यादव एवं पुत्री मीसा भारती तथा उनके पति शैलेश कुमार की संपत्ति को अस्थायी तौर पर जब्त करने का नोटिस भेजा है।

यह नोटिस बेनामी लेनदेन (प्रतिबंध) कानून की धारा 24(3) के तहत जारी किए गए हैं। विभाग की ओर से यह नोटिस जारी किए जाने के बाद संबंधित संपत्ति की बिक्री या बैंक खातों से किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं किया जा सकता।

हालांकि विभाग ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं किया है कि कितनी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, लेकिन अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लालू के परिवारीजनों की बेनामी संपत्तियों और परि-संपत्तियों की पहचान कर ली गई है। इसके मद्देनजर लाभार्थियों को बेनामी कानून के तहत विभाग को मिले अधिकार के तहत अस्थायी तौर पर जब्त करने के नोटिस भेजे गए हैं।

विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और पटना में कई अचल संपत्तियों को जब्त किया जाना बताया है। इनमें जमीन, प्लाट और इमारत शामिल है। इन संपत्तियों का बैनामा मूल्य 9.32 करोड़ रुपये है, लेकिन आयकर अधिकारियों की माने तो इनका मौजूदा बाजार मूल्य 170 से 180 करोड़ रुपये है।

पटना के फुलवारी शरीफ में कुल नौ प्लाट जब्त किए गए हैं। इन पर एक मॉल भी बनाया जा रहा है। इस मामले में विभाग ने पिछले महीने देशभर में छापेमारी की थी। बेनामी संपत्ति कानून में लाभार्थी वह व्यक्ति नहीं होता जिसके नाम से संपत्ति खरीदी गई है।

आयकर अधिकारियों के मुताबिक, लालू के पुत्र-पुत्रियों के खिलाफ बेनामी संपत्तियां बनाने के पुख्ता साक्ष्य हैं। इनकी जांच चल रही है।

विभाग ने लालू की पुत्री और राज्यसभा सांसद मीसा भारती को जुलाई के पहले सप्ताह में जवाब देने का तीसरा मौका दिया है। माना जा रहा है कि दिल्ली के बिजवासन, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, सैनिक फार्म, औरंगाबाद और पटना समेत अन्य स्थानों पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा संपत्तियों के मामले में यह कदम विभाग ने उठाया है।

विभाग ने 16 मई को लालू यादव और उनके परिवार के कथित कारोबार से जुड़े दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और रेवाड़ी के 22 ठिकानों पर छापे मारे थे। इसमें कई अहम दस्तावेजों और कम्प्यूटर को जब्त किया गया था।

बता दें कि लालू यादव और उनके परिवार के पास बड़ी तादात में बेनामी संपत्ति होने का आरोप अप्रैल में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने लगाया था। तब उन्होंने दावा किया था कि उनके पास इस संबंध में पर्याप्त साक्ष्य भी हैं। इसके बाद आयकर विभाग की ओर से लालू से कथित तौर पर जुड़े 22 ठिकानों पर एनसीआर समेत अन्य स्थानों पर बेनामी संपत्ति मामले में छापेमारी की गई।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending