Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बेचा जाएगा माइकल जैक्सन का घर

Published

on

लॉस एंजेलिस,दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन,राने घर नेवरलैंड रांच की बिक्री,वाल स्ट्रीट जर्नल

Loading

लॉस एंजेलिस | दिवंगत पॉप किंग माइकल जैक्सन के पुराने घर नेवरलैंड रांच की बिक्री होने जा रही है। ‘वाल स्ट्रीट जर्नल’ के मुताबिक, सिकेमोर वली रांच के नाम से मशहूर 2,700 एकड़ में बने इस घर की कीमत 10 करोड़ डॉलर है। इसमें से चिड़ियाघर के जानवरों को हटा दिया गया है, लेकिन पुष्प घड़ी और ट्रेन स्टेशन अभी भी हैं।

सांता बारबारा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित लॉस ओलिवोस में बने इस घर में एक छह शयनकक्षों, 12,000 वर्गफुट के घर और दो अतिथिगृहों सहित 22 भवन हैं। जैक्सन ने 1987 में यह घर 1.95 करोड़ डॉलर में यह घर खरीदा था। इसमें 50 सीटों वाला फिल्म थिएटर भी है। यह घर जैक्सन के खिलाफ लगे बाल यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच के घेरे में आ गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending