Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बीपीएड शिक्षकों पर बरसी लाठियां, वाहनो में लगायी आग

Published

on

Loading

लखनऊ। मंगलवार को विधानसभा के बाहर बीपीएड डिग्री धारकों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भाजीं और आंसू गैस के गोले भी छोड़े । यही नहीं प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। जिसके बाद प्रदर्शनाकारी और भी ज्‍यादा उग्र हो गए। उन्‍होंने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनाकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया । मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

आपको बतादें की शारीरिक शिक्षक अपनी नौकरी की मांग को लेकर आज विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था की मुख्यमंत्री ने जनवरी में उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दिया था लेकिन इतने महीने बीत जाने के बाद भी उनको नौकरी नहीं मिली और इसी को लेकर आज हज़ारों की संख्या में बीपीएड शिक्षक लखनऊ में जुटे और विधानसभा पर प्रदर्शन करने लगे। लिहाज़ा प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने शिक्षको पर वाटरकैनन जैसा हल्का बल प्रयोग किया तो शिक्षक उग्र हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसपर पुलिस ने  शिक्षको पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस की लाठी के जवाब में शिक्षको ने आसपास खड़े वाहनो में आग लगा दी। जिसमे की कई सरकारी गाड़ियां जलकर राख हो गयीं। फिलहाल आलाधिकारी आनन फानन में भारी तादात में फ़ोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थित को काबू में किया। इस दौरान कई शिक्षको को हिरासत में भी लिया गया।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending