Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बहराइच : मां ने 7 साल के मासूम को तेंदुए से छुड़ाया

Published

on

Loading

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार सुबह खुले में शौच के लिए गए सात साल के बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। बच्चे पर हमला होते देख उसकी मां आक्रामक हो गई। उसने अपने लाल को बचाने के लिए तेंदुए से लोहा ले लिया। उसके लड़ने और शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

महिला ने लगभग 15 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष किया। वनकर्मियों ने पहुंचकर बालक का इलाज कराया है, तेंदुए के हमले से गांव में दहशत है। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत आजमगढ़पुरवा कारीकोट गांव निवासी अरुण (7) पुत्र चंदन मंगलवार तड़के शौच के लिए गया था। मां चंपा देवी कुछ दूरी पर खड़ी थी। इसी दौरान बांस की झाड़ में पहले से बैठे तेंदुए ने बालक पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले को देखकर मां अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद भी हमलावर हो गई। उसने पास पड़ी लकड़ी और ईंट से तेंदुए पर हमला बोल दिया।

लगभग 15 मिनट तक संघर्ष करने और उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मशाल जलाते हुए हांका लगाया। ग्रामीणों को जुटते देख तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल में फरार हो गया। मासूम अरुण की पीठ, पेट और बांह पर तेंदुआ ने नोंचा है। सूचना पाकर रेंजर निशानगाड़ा गयादीन, फॉरेस्ट गार्ड रामसमुझ तिवारी पहुंचे। उन्होंने अरुण को सुजौली के सीएचसी में भर्ती कराया। रेंजर ने बताया कि इलाज के लिए 1200 रुपये सहायता दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, वह मादा तेंदुआ थी और अपने शावकों के साथ आई थी।

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending