Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड

Published

on

Loading

पटना| बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के लगभग सभी हिस्से मंगलवार सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में रहे। राज्य के गया शहर का पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के एक अधिकारी ने कहा, “पश्चिमी हवाएं चलने और पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ी है। राज्य के गया में मंगलवार को न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 4.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो इस वर्ष का सबसे कम तापमान है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।”

राजधानी पटना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, भागलपुर में 9.8 डिग्री तथा पूर्णिया में 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री, भागलपुर में 16.8 डिग्री, गया में 20.7 डिग्री और पूर्णिया में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending