Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में धूपभरी सुबह

Published

on

Loading

पटना | बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह मौसम साफ है तथा सुबह से ही धूप निकली है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में गिरावट आने के आसार जताए हैं।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है। राज्य के अन्य शहरों में गया का सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, गया का 33.1 डिग्री और पूर्णिया का 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending