Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बिहार : नैंसी के परिजनों को इंसाफ का इंतजार

Published

on

Loading

मधुबनी, 2 जून (आईएएनएस)| बिहार के मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रा नैंसी (12) की हत्या के मामले में पुलिस अभी भी हाथ-पांव मार रही है। उधर, नैंसी के परिजनों को इंसाफ दिलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। इस बीच, पुलिस ने एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

महादेवा मठ गांव की रहने वाली नैंसी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर लोक गायिका शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक अपील करते हुए राज्य सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नैंसी को न्याय और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

महादेवा मठ गांव की नैंसी झा का झुलसा हुआ शरीर 27 मई को गांव की नदी के किनारे मिला था। नैंसी का अपहरण 25 मई की शाम किया गया था। शव को देखने से प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले उसकी हाथों की नस काट दी थी और फिर पूरे शरीर को तेजाब से जला दिया था।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मेडिकल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि नैंसी की मृत्यु दम घुटने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजाब से जलने और दुष्कर्म की भी पुष्टि नहीं हुई है।

इस मामले में संदिग्ध दो आरोपी लालू और पवन झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए आईपीएस अधिकारी निधि रानी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है।

इस बीच लोक गायिका शारदा सिन्हा ने कहा, नैंसी के साथ जघन्य अपराध हुआ है। सीता की धरती पर इस तरह का अपराध क्षम्य नहीं हो सकता। नारी खत्म नहीं होगी, भले उसका शरीर खत्म हो जाए।

उन्होंने बिहार और मिथिला के लोगों से आगे आने की अपील करते हुए न्याय के लिए संघर्ष करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नैंसी के लिए लोग आवाज उठाएं।

नैंसी के पिता रवीन्द्र नारायण झा एक निजी स्कूल के संचालक हैं और मां सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। इधर, नैंसी के दादा सत्येन्द्र झा कहते हैं, हमारी बेटी तो चली गई पर हम दूसरी बेटियों के लिए सुरक्षित दुनिया बनाना चाहते है। नैंसी के कातिलों को फांसी से भी ऊपर की सजा मिले।

Continue Reading

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending