Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश ने नरेश उत्तम को बनाया सपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी ऑफिस समर्थकों के कब्जे में

Published

on

Loading

Naresh uttam Sp state presidentलखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को नरेश उत्तम पटेल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।

फतेहपुर जनपद के रहने वाले नरेश उत्तम पार्टी के विधान परिषद सदस्य हैं। उत्तम की छवि बिल्कुल साफ-सुथरी है। 30 साल के राजनीतिक करियर में उन पर एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।

नियुक्ति के करीब एक घंटे बाद ही अखिलेश समर्थकों ने सपा कार्यालय में पहुंच की सपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया और शिवपाल की नेमप्लेट हटा दी। उस कुर्सी पर नरेश उत्तम को बैठाया गया।

नरेश उत्तम ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हाथ मजबूत करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending