Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिग बी ने कर दी वसीयत, जानिए किसको, क्या मिला

Published

on

Loading

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा से लैंगिक समानता पर जोर देते आए हैं। उनका कहना है कि वह अपनी संपत्ति भी बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता नंदा को समान रूप से देंगे।

अमिताभ ने गुरुवार को ट्विटर पर कार्ड पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें लिखा है, “मेरे नहीं रहने पर मेरी संपत्ति मेरी बेटी व मेरे बेटे में समान रूप से बंटेगी.. लैंगिक समानता.. हम सब समान हैं।”

उन्होंने लिखा, “हम सब समान हैं.. और लैंगिक समानता.. यह तस्वीर सब कुछ बयां कर रही है।”

बच्चियों के कल्याण से संबंधित कार्यो को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत अमिताभ (74) ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर भी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “विभिन्न अभियानों का प्रचार करने वाले जन सेवकों का कार्यालय इस अभियान के लिए उत्सुक है.. और इसलिए मैं यह कर रहा हूं.. हालांकि इस बारे में बात करने और इस दलील को प्रदर्शित करते हुए मुझे झिझक महसूस हो रही है।”

अमिताभ फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘सरकार-3’ के प्रचार में व्यस्त हैं। राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म ‘सरकार’ श्रृंखला की तीसरी फिल्म है। फिल्म में जैकी श्रॉफ, यामी गौतम, अमित साध और मनोज बाजपेयी भी हैं।

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending