Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जवाहरबाग कांड की जांच सीबीआई से कराने के आदेश

Published

on

इलाहाबाद उच्च न्यायालय, मथुरा के जवाहरबाग पार्क, रामवृक्ष यादव

Loading

लखनऊ | इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मथुरा के जवाहरबाग पार्क में हुई गोलीबारी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के आदेश दिए हैं। जवाहरबाग पार्क में हुई गोलीबारी में पिछले साल जून में 28 लोगों की मौत हो गई थी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय, मथुरा के जवाहरबाग पार्क, रामवृक्ष यादव

उच्च न्यायालय ने इस घटना पर नौ याचिकाओं का निपटारा करते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया।

मामले की सुनवाई 20 फरवरी को पूरी हो गई थी और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

रामवृक्ष यादव के नेतृत्व में स्वाधीन भारत विधिक वैचारिक सत्याग्रह संस्था के सदस्य लगभग दो साल तक सरकारी पार्क पर अतिक्रमण किए हुए थे।

पुलिस ने अदालत के फैसले के बाद दो जून को उनसे पार्क खाली करवाने की कोशिश की। इस दौरान रामवृक्ष यादव के समर्थकों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिस निरीक्षक एवं उप अधीक्षक (एसपी) की भी जान चली गई।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending