Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बहरीन में 2011 के विरोध प्रदर्शनों के बाद पहला चुनाव

Published

on

Loading

मनामा| बहरीन में राजशाही के खिलाफ वर्ष 2011 में हुए विफल विरोध प्रदर्शनों के बाद शनिवार को पहला संसदीय चुनाव हो रहा है। हालांकि, शिया विपक्ष ने चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। शनिवार के संसदीय एवं नगरपालिका चुनाव में लगभग 4,00,000 योग्य मतदाता देश के 53 मतदान केंद्रों पर मतदान कर रहे हैं। इन चुनावों में 40 निर्वाचन क्षेत्रों से 419 उम्मीदवार मैदान में हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बहरीन समाचार एजेंसी से बताया कि चुनाव कार्यकारिणी समिति ने 56 न्यायाधीशों एवं 300 निगरानीकर्ताओं की देखरेख में मतदान केद्रों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

देश के सूचना मंत्रालय के अनुसार, लगभग 300 स्थानीय और 100 विदेशी मीडियाकर्मी चुनाव की कवरेज करेंगे।

सुप्रीम काउंसिल फॉर इस्लामिक अफेयर्स ने शुक्रवार को बहरीन के लोगों से अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए चुनाव में भाग लेने का आग्रह किया।

हालांकि, अल वफाक राष्ट्रीय इस्लामी सोसाइटी के नेतृत्व वाला विपक्ष चुनाव का बहिष्कार करेगा।

उनका कहना है कि शिया आबादी, सुन्नी राजतंत्र के भेदभाव की शिकार है। संसद शाह की इच्छा से चलती है, इसके पास वास्तविक शक्तियों की कमी है।

चरमपंथी समूहों द्वारा कुछ इलाकों में चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो सकते हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि वे ऐसे किसी भी प्रयास ने निपटने के लिए तैयार हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending