Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बलिया में गंगा खतरे के निशान के पार

Published

on

Loading

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में लोगों को दहशत में डाल रही गंगा की लहरों ने अब लाल निशान पार कर दिया है। जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि का सिलसिला जारी है। इसके चलते निचले भू-भाग में पानी फैल गया है। हालत यह है कि किसानों की बोई कई एकड़ खड़ी फसल पूरी तरह से जलमग्न हो गई है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। साथ ही लोग अपने सामानों को सुरक्षित ठौर देले में जुट गए हैं।

एक सप्ताह से मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड में हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला तेज हो गया है। चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर को भी गंगा पहले ही लांघ गई थी। वहीं अब गंगा ने खतरे का लाल निशान 57.615 मीटर को भी पार कर दिया है। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए गंगा के किनारे बसे गांव श्रीनगर, केहरपुर, चौबेछपरा, सुघरछपरा, लाला बगैचा गंगापुर के लोग अपने सामानों को सुरक्षित ठौर देने में जुट गए हैं। उनको डर है कि कभी कभी गंगा का पानी घरौंदों तक पहुंच सकता है। जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण डेंजर जोन पचरुखिया, मझौवा पर बने स्पर संख्या 18 व 19 का अगला हिस्सा नीचे खिसक गया।

मौके पर पहुंचे बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता आरएन यादव ने अपने मातहतों को डेंजर जोन पर चैकसी बरतने का निर्देश दिया। डेंजर जोन पर बना प्लेटफार्म भी डूब गया है, जिससे बाढ़ निरोधक कार्य भी ठप हो गया है। इधर, गंगा का जलस्तर निलचे भाग में फैलने के चलते बादिलपुर, रूद्रपुर, प्रबोधपुर, बांगर बांध, जदछपरा, धर्मपुरा के किसानों की बोई गई परवल आदि की खेती पानी से जलमग्न हो गया। इससे उनको काफी क्षति हुई है। पीड़ित सरल, घूरबिगन, महेश, विरोधी आदि का खेती ही जीविका का एकमात्र साधन है, जो गंगा की भेंट चढ़ गया।

शासन-प्रशासन व बाढ़ की हालत यह है कि यह तभी जागता है जब गंगा नदी अपना कहर बरपाना शुरू कर देती है। नतीजतन, सबकुछ गंगा की भेंट चढ़ जाता है और आश्वासनों के आस में समय को काटना पड़ता है। केंद्रीय जल आयोग (गायघाट) के मुताबिक गंगा के जलस्तर में प्रति घंटा तीन सेंमी का बढ़ाव बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending