Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘बजरंगी भाईजान’ का पहला शो देखूंगा : अर्जुन

Published

on

Arjun Kapoor

Loading

मुंबई। अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरस्टार सलमान के कितने बड़े प्रशंसक हैं, यह बात किसी से छिपी नहीं है। अर्जुन की फिल्म ‘तेवर’ का गाना ‘सलमान का फैन’ तक उन्हें समर्पित था। वह कहते हैं कि सलमान के अन्य प्रशंसकों की तरह वह भी ‘बजरंगी भाईजान’ का ‘फर्स्ट डे फर्स्ट शो’ देखेंगे।

अर्जुन ने यहां प्राइड गैलंट्री अवार्डस में संवाददाताओं को बताया, “असर सबके सामने है। ‘बजरंगी भाईजान’ एक और मनोरंजक ब्लॉकबस्टर जैसी दिख रही है। इस फिल्म के लिए पूरी दुनिया पहले दिन पहला शो देखने के लिए जुटेगी और मैं भी उन्हीं लोगों में से एक हूं।” सलमान और अर्जुन के बीच एक खास रिश्ता है। सलमान ने ही अर्जुन को वजन घटाने और सिनेजगत में कदम रखने के लिए तैयार किया था। अर्जुन के फिल्म निर्माता पिता बोनी कपूर के भी ‘दबंग’ सुपरस्टार के साथ काफी मधुर संबंध हैं। दोनों साथ में ‘वांटेड’ और ‘नो एंट्री’ जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending