मनोरंजन
बच्चन परिवार ने मनाया अभिषेक का 41वं जन्मदिन, बॉलीवुड ने दी बधाई
मुंबई | अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के 41वें जन्मदिन पर उनके जन्म के खुशियों भरे लम्हों की यादें ताजा कीं। साथ ही परिवार ने रात 12 बजे उनके जन्मदिन का जश्न भी मनाया। बच्चन परिवार ने अभिषेक के 41वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए रात 12 बजे बर्फी केक काटा।
अमिताभ ने अपने बच्चों की एक श्वेत श्याम तस्वीर साझा की और उसके साथ कैप्शन में लिखा, “बेटी का पसंदीदा पिज्जा, 12 बजे शुभकामनाएं और इसके साथ अभिषेक का एक और साल बीत गया। जन्मदिन मुबारक एबी (अभिषेक बच्चन)।”
अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी उन्हें बधाई दी।
ऋषि कपूर : प्रिय जूनियर एबी, जन्मदिन की बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और दुआएं।
उदय चोपड़ा : जन्मदिन मुबारक मास्टर जेडी उर्फ जूनियर बच्चन।
करण जौहर : एबी प्यार! जन्मदिन मुबारक.. हमारे साथ बिताए शानदार लम्हों और यादों के नाम पर! ऐसे और भी लम्हे आएंगे।
अनिल कपूर : मधुर मुस्कान और सच्चे दिल वाले जूनियर बच्चन तुम बेहद दिलदार हो! जन्मदिन मुबारक भैया! ईश्वर की कृपा बनी रहे!
सुनील शेट्टी : जन्मदिन मुबारक, उम्मीद है कि 41वां जन्मदिन शानदार होगा। तुम्हारे लिए हमेशा अच्छे की कामना है। खुश रहो।
प्रादेशिक
सलमान खान फायरिंग मामला: आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है है कि इस मामले में जो आरोपी पकड़े गए थे, उनमें से एक ने आत्महत्या कर ली है। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर जिन हथियारों से फायरिंग की गई, उन्हें मुहैया कराने का आरोप अनुज पर है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच के बाद पंजाब से इस आरोपी को हिरासत में लिया था। 32 साल के अनुज थापन ट्रक के हेल्पर के तौर पर काम करता है। थापन लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में रहा और इसपर वसूली और आर्म्स एक्ट मामले दर्ज था।
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल1 day ago
जेल से रिहा हुए बाहुबली धनंजय सिंह, बोले- पत्नी के लिए करूंगा प्रचार
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
खेल-कूद2 days ago
मेरी व्यक्तिगत इच्छा है कि रिंकू सिंह टी 20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाए: शाहरुख खान
-
नेशनल2 days ago
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर