Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फ्रांस को उम्मीद, समलैंगिक राजदूत को मंजूर करेगा वेटिकन

Published

on

पेरिस,वेटिकन,फ्रांस,राजदूत,ब्रूनो-जूबर्ट

Loading

पेरिस | वेटिकन में फ्रांस के राजदूत के रूप में लॉरेंट स्टेफनिनी की नियुक्ति के तीन महीने बाद भी फ्रांस के अधिकारी रोम की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह विलंब राजदूत के समलैंगिक होने के लेकर हो रहा है। राजनयिक अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एफे को यह जानकारी दी। फ्रेंच अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा, “स्टेफानिनी को राजदूत नियुक्त किया गया है, क्योंकि वह एक बेहतरीन राजनयिक हैं और इस पद के लिए उनके पास सभी योग्यताएं हैं। अपने अनुरोध का जवाब मिलने की हमें उम्मीद है।”

समाचार पत्र ले मोंडे के मुताबिक वेटिकन में फ्रांस के पूर्व राजदूत ब्रूनो जूबर्ट की मार्च की शुरुआत में स्वदेश वापसी के बाद से ही यह पद रिक्त है। ले मोंडे ने कहा, “स्टेफानिनी रोम को अच्छी तरह से जानते हैं। वर्तमान में एलिसी में प्रोटोकॉल चीफ स्टेफानिनी साल 2001-05 के बीच दूतावास में दूसरे सबसे वरिष्ठ राजनयिक के तौर पर काम कर चुके हैं।” वेटिकन ने नियुक्ति की मंजूरी को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन यह पहले से ही ज्ञात है कि उनकी नियुक्ति को वेटिकन द्वारा मंजूर करने की संभावना न करने के बराबर है, भले ही पेरिस के आर्कविशप ने इसका समर्थन किया है।

इटली के अधिकारियों ने ली पेरिसियन समाचार पत्र से कहा कि मंजूरी के लिए तीन महीने का समय असामान्य है और इस तरह की प्रक्रिया में छह सप्ताह से ज्यादा समय नहीं लगता। ली पेरिसियन ने कहा, “पारंपरिक तौर पर, वेटिकन आपत्ति दर्ज नहीं करता है। न जवाब देता है और न ही व्याख्या करता है। उसके रुख से नियुक्ति करने वाले देश को जवाब का अंदाजा लगा लेना चाहिए।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending