Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान : 100 स्कूली बच्चों को जहर दिया

Published

on

काबुल,पश्चिमी,अफगानिस्तान,विद्यार्थियों,अस्पताल,अब्दुल-मजीद-रोजी

Loading

काबुल | पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत के एक स्कूल के लगभग 100 विद्यार्थियों को शनिवार को रहस्यमय स्थितियों में जहर दे दिया गया। समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, प्रांतीय पुलिस प्रमुख अब्दुल मजीद रोजी ने कहा, “अल-फतह स्कूल के लगभग 100 विद्यार्थियों को रहस्यमय तरीके से जहर दिया गया है।

इनमें से अब तक 81 विद्यार्थियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।” अब्दुल मजीद रोजी ने काबुल से 640 किलोमीटर दूर हेरात शहर में संवाददातओं को यह जानकारी दी। अधिकारी ने इस विषय में अधिक जानकारी दिए बगैर कहा कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending