Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फिले ने धूमकेतु सतह से पहली तस्वीर भेजी

Published

on

Loading

फ्रैंकफर्ट| धूमकेतु 67पी/चुरयुमोव-गेरासिमेंको की सतह से फिले रोबोट ने कुछ तस्वीरें पृथ्वी पर भेजी है। तस्वीरें भेजकर इस रोबोट ने अपने धूमकेतु की कक्षा में सफलता पूर्वक स्थापित न होने के वैज्ञानिकों की आशंका समाप्त कर दी है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने धूमकेतु पर उतरने के बाद फिले द्वारा भेजी गई तस्वीरें जारी की हैं। तस्वीरों में दिखाया गया है कि रोबोट, धूमकेतु 67पी/चुरयुमोव-गेरासिमेंको पर स्थाई और सुरक्षित क्षेत्र पर है।

ईएसए के भूमि इंजीनियरिंग प्रणाली के प्रमुख जुआन मिरो ने समाचार एंजेंसी एफे को गुरुवार को बताया कि धूमकेतु के साथ संबंध स्थाई है जो कि सबसे महत्वपूर्ण बात थी।

उन्होंने कहा कि अगला कदम यह सुनिश्चित करना है कि फिले को पर्याप्त सौर ऊर्जा मिलती रहे ताकि वह अपना काम करता रहे।

मिरो ने रोबोट के धूमकेतु पर अवतरण को बहुत अच्छा बताया। रोबोट द्वारा मिल रहे संकेत पूरी शक्ति में लौटने से पहले गायब हो गए थे इसीलिए ईएसए ने इस पूरे अभियान को उत्कृष्ट श्रेणी में नहीं रखा।

मिरो ने साथ ही कहा कि फिले यान धूमकेतु की सतह से दो बार टकराने के बाद उछलकर वापस अंतरिक्ष में चला गया था लेकिन आखिरकार वह वापस धूमकेतु की सतह पर स्थिर हुआ।

रोसेटा ने फिले को बुधवार को लगभग 22 किलोमीटर की दूरी से धूमकेतु की कक्षा में प्रक्षेपित किया था।

 

 

 

Since these adjectives come before the noun and work together pay for an essay online to describe the noun, it’s necessary to place a hyphen between them

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending