Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बच्चे स्वच्छ भारत में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं : मेनका

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को कहा कि बच्चे स्वच्छ भारत के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

राष्ट्रीय बाल स्वच्छता मिशन की शुरुआत करते हुए मेनका ने कहा, “बच्चे स्वच्छ भारत अभियान को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। वे स्वच्छता के राजदूत हो सकते हैं और दूसरों को उनके घरों, स्कूलों और आसपास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।”

राष्ट्रीय बाल स्वच्छता अभियान, स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा है।

मंत्री ने कहा कि स्वच्छता की आदत बच्चों में छोटे-छोटे खेल, कविता, कहानी सुनाने और अन्य लोगों के बीच बातचीत करने के अनौपचारिक तरीके से डाली जानी चाहिए।

मेनका ने बयान जारी कर कहा, “14-19 नवंबर को बाल स्वच्छता सप्ताह के दौरान राज्यों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इनमें से एक विषय पर कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन राज्य, जिला, प्रखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर होंगे।

 

 

The best public health strategy is education about relevant environmental factors and https://silveressay.com promotion of healthy behavior

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending