Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फाइनल के लिए आज मुकाबला करेंगी मुंबई, पुणे

Published

on

Loading

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट आज वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामनेहोंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, वहीं हारने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा।

हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में इलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम से भिड़ेगी। इस संस्करण में मुंबई की बल्लेबाजी बेहद मजबूत रही है। वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस, केरन पोलार्ड, पार्थिव पटेल, नीतीश राणा और कप्तान रोहित शर्मा ने बताया है कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को धवस्त करने का दम रखते हैं।

वहीं, पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल ने हमेशा टीम की जरूरत को पूरा किया है। पिछले मैच में अंबाती रायडू ने अच्छी अर्धशतकीय पारी खेली थी। पुणे के खिलाफ रोहित उन्हें मौका दे सकते हैं।

वहीं गेंदबाजी में मुंबई के पास टी-20 के दो बड़े नाम लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह हैं। अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने अनुभव से टीम को फायदा पहुंचाया है। वहीं मिशेल मैक्लेघन भी असरदार साबित हुए हैं।

दूसरी तरफ पुणे को बेन स्टोक्स की कमी खलेगी। वह आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ जुडऩे के लिए रवाना हो चुके हैं।

पुणे ने करो या मरो मुकाबले में पंजाब को शनिवार को 73 रनों पर ढेर कर प्ले ऑफ में प्रवेश किया। उसके लिए टूर्नामेंट में अब तक जयदेव उनदाकट ने 21 और शार्दुल ठाकुर ने आठ विकेट लिए हैं। वहीं डेनियल क्रिस्टियन ने नौ विकेट लिए हैं।

इमरान ताहिर के जाने के बाद आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जाम्पा से टीम को काफी उम्मीदें होंगी। बल्लेबाजी में पुणे की टीम राहुल त्रिपाठी, अंजिक्य रहाणे, स्मिथ और मनोज तिवारी के ऊपरी क्रम पर निर्भर करेगी। महेंद्र सिंह धौनी के रूप में पुणे के पास अंत में एक शानदार फिनिशर भी मौजूद है।

टीमें (संभावित) :-

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, महेंद्र सिंह धौनी, अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, अशोक डिंडा, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, अंकित शर्मा, ईश्वर पांडे, एडम जाम्पा, जसकरण सिंह, बाबा अपराजित, दीपक चहर, उस्मान ख्वाजा, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, जयदेव उनादकट, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, सौरभ कुमार, मिलिंद टंडन, राहुल त्रिपाठी।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी और आर. विनय कुमार।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending