Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्‍यार में धोखा मिला तो महिला इंजीनियर ने लगाई फांसी 

Published

on

उत्तर प्रदेश, महिला इंजीनियर, नोएडा, आत्महत्या, पुलिस, आईटी कंपनी

Loading

प्यार में मिला धोखा तो महिला इंजीनियर ने उठाया यह खौफनाक कदम

नोएडा। यूपी के नोएडा में एक महिला इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती का शव उसके फ्लैट से बरामद किया। पुलिस को युवती के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

इसमें उसने लिखा है कि प्यार में मिले धोखे के चलते वह यह कदम उठा रही है। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि युवती सेक्टर-62 की आईटी कंपनी में पिछले दो साल से कार्यरत थी। उसका यहां के कमचारी अंकुश गंदोत्रा से अफेयर हो गया। मेल-मुलाकातों का दौर चला।

इस बीच दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए और युवती गर्भवती हो गई। हालांकि अंकुश ने यह कहते हुए पीड़िता का गर्भपात करवा दिया कि शादी के पहले यह सही नहीं है।

उसने युवती से जल्द ही शादी करने का वादा किया, लेकिन इसी बीच युवती को पता चला कि अंकुश अपने घरवालों की मर्जी से कहीं और शादी कर रहा है। युवती ने अंकुश को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना, जिसके बाद हताश होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending