Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तर प्रदेश

‘गालीबाज’ नेता श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने रखा था 25000 का इनाम

Published

on

Loading

नोएडा (यूपी)। नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से गाली-गलौज और हाथापाई करने के आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी के साथ तीन और लोगों को पकड़ा गया है।  यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार मंगलवार सुबह वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की एक और कार बरामद की है जिस पर विधानसभा का स्टीकर लगा हुआ है। इस गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा है।

पुलिस के मुताबिक यह कार याकूबपुर से बरामद की है। पुलिस का कहना है कि श्रीकांत त्यागी इसी कार में बैठकर फरार हुआ था और इस कार को छोड़कर वह आगे निकल गया था।

बता दें कि ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाले श्रीकांत त्यागी का बीते शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमकाया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नोएडा पुलिस ने उसपर 25000 रुपये का इनाम भी रखा था।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात

Published

on

Loading

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में एक इंजीनियरिंग के छात्र की एक शख्स ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, ये छात्र एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। लड़की के पिता ने छात्र को पांच गोलियां मारीं।

मामला जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके का है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ‘बीटेक छात्र विपुल (25) की एक रिटायर्ड सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।’

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से रिटायर्ड है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा, ‘विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।’ अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।’

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

Continue Reading

Trending