Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोरोनाः नोएडा में हुई पहली मौत, गाजियाबाद का रहने वाला था मरीज

Published

on

प्रतीकात्मक फोटो

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वजह से उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को एक शख्स की मौत हो गई। नोएडा में कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। मृतक गाजियाबाद के खोड़ा का रहने वाला था।

नोएडा के सेक्टर-137 स्थित एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था लेकिन वह इस बीमारी से लड़ न सका। नोएडा प्रशासन ने मामले की जानकारी गाजियाबाद प्रशासन को दे दी है। बता दें कि नोएडा में सोमवार को कोरोना वायरस के 12 नए मामले भी सामने आए हैं, जिसके बाद यहां पर मरीजों की संख्या 179 हो गई है।

जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे के मुताबिक, गाजियाबाद के खोडा कॉलोनी का रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिन पहले इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती हुआ था।

उन्होंने बताया कि उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर मरीज का कोरोना की जांच के लिए नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, इसी बीच मरीज की मौत हो गई।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending