Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रियंका ट्रंप को भी कुछ नहीं समझती हैं, बोलीं-कोई भी बन सकता है अमेरिका का राष्ट्रपति

Published

on

Loading

मुम्बई। बॉलीवुड एक्टे्रस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल उन्होंने अमेरिका के सबसे ताकतवर नेता और राष्टï्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प का मजाक उड़ा डाला है। इसके बाद वह काफी चर्चा में आ गई है। सारा मामला तब का बताया जा रहा है जब प्रियंका चोपड़ा से एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिका का अगला राष्ट्रपति को लेकर सवाल किया गया था।

priyanka chopra and donald trump के लिए इमेज परिणाम

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा इस जवाब बेहद फनी अंदाज देते हुए कहा कि आज के हालत देखकर तो लगता है कि कोई भी अमेरिका का राष्ट्रपति बन सकता है।

priyanka chopra and donald trump के लिए इमेज परिणाम

इतना ही प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा कि इस बारे में मुझे बताने की कोई जरूरत नहीं है आप समझ सकते हैं। हॉलीवुड से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा था क्योंकि ट्रंप ने ट्रंप ने मुस्लिम प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश से प्रतिबंधित करने की वकालत की थी। इसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने ट्रंप पर अपनी राय देते हुए कहा था कि आप किसी पर भी प्रतिबंध नहीं लगा सकते। इतना ही नहीं प्रियंका यहां पर भी नहीं रूकी और आगे कहा था कि एक खास वर्ग के लोगों पर इस तरह की सोच रखना रूढ़िवादी बताता है।

priyanka chopra and donald trump के लिए इमेज परिणाम
इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन अफवाहों पर रहस्य बरकरार रखा है, जिनमें कहा गया था कि वह प्रिंस हैरी के साथ मेघन मार्कले की रॉयल शादी में उनकी ब्राइड्समेड के रूप में दिखेंगी। इस पर उन्होंने कहा, कि लोग मुझे देखेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा। वेबसाइट ‘असमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, अभिनेत्री ने 19 मई को होने जा रही शादी पर चुप्पी साध रखी है।

priyanka chopra and donald trump के लिए इमेज परिणाम

शाही घराने की बहू बनने जा रहीं मार्कले की प्रशंसा करते हुए प्रियंका ने हार्पर्स बाजार अरबिया पत्रिका से कहा, कि मुझे नहीं लगता कि जैसा वह कर सकती हैं कोई और कर पाएगा।

priyanka chopra and donald trump के लिए इमेज परिणाम

वह इसके लिए बिल्कुल सही हैं। उन्होंने कहा, कि वह आदर्शवादी, सच्ची और अच्छी हैं, लड़कियां महिलाएं उनके जैसा बनना चाहती हैं। वह बहुत प्यारी और अच्छी हैं। वह दुनिया के बारे में सोचती हैं और इसे बदलना चाहती हैं।

priyanka chopra के लिए इमेज परिणाम

क्वांटिको की अभिनेत्री प्रियंका ने कहा, कि इसलिए, मुझे लगता है कि मेघन का शाही परिवार का हिस्सा बनना बड़ा और सही कदम है।  मार्कले की ब्राइड्समेड बनने के बारे में प्रियंका ने कहा, अगर आप मुझे वहां देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा।  प्रिंस हैरी और मार्कले वर्ष 2016 के बाद से एक-दूसरे को डेटिंग कर रहे हैं और सितंबर 2017 में दोनों सार्वजनिक रूप से सामने आए।

priyanka chopra के लिए इमेज परिणाम

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending