Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्रधानमंत्री मोदी ने राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी

Published

on

Loading

प्रधानमंत्री मोदी ने राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “मैं डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। राष्ट्र उनका ऋणी है। उन्होंने राष्ट्र को एक प्रेरणादायक नेतृत्व प्रदान किया।”

राजेंद्र प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर, 1984 को बिहार में सीवान जिले के जीरादेई में हुआ था। वह देश के पहले राष्ट्रपति बने।

वह 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962 के बीच देश के राष्ट्रपति रहे।

नेशनल

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा एलान, कहा- 77 साल का हो गया हूं, ये मेरा आखिरी चुनाव

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह उनका आखिरी चुनाव है। उन्होंने कहा कि नए लोगों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं 77 साल का हो गया हूं। 82 की उम्र में कौन चुनाव लड़ेगा। इसलिए नए लोगों को मौक़ा देना चाहिए।

इस दौरान दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चचौरा में मतदान केंद्र संख्या 24 पर मशीन कहती है कि 50 वोट डाले गए हैं, जबकि वहां सिर्फ 11 वोट डाले गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 100 मीटर के दायरे से बाहर धकेला जा रहा है। भाजपा नेता 100 मीटर के दायरे में हैं और भगवान राम के बैनर और पोस्टर के साथ हैं। कांग्रेस नेता पंकज यादव पुलिस स्टेशन में हैं, लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति वाले भाजपा के लोग खुले घूम रहे हैं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मध्य प्रदेश की 9 सीट पर वोटिंग हो रही है। इन्हीं में एक सीट राजगढ़ भी है जो दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

Continue Reading

Trending