Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी का शिलान्यास किया

Published

on

Loading

विजयवाड़ा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विजयवाड़ा के करीब आंध्र प्रदेश राज्य की नई राजधानी अमरावती का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा की और शिलान्यास से संबंधित अनुष्ठान किए।अनुष्ठान में आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई.एस.एल. नरसिम्हन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तमिलनाडु के राज्यपाल के. रोसैया, असम व नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य, केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू, अशोक गजपति राजू, निर्मला सीतारमण, वाई.एस. चौधरी और बंडारू दत्तात्रेय भी शामिल हुए।

शिलान्यास समारोह में जापान के स्टेट मिनिस्टर ऑफ इकोनोमी, ट्रेड एंड इंडस्ट्री (एमईटीआई) योसुके ताकगी और सिंगापुर के सेंकेड मिनिस्टर फॉर ट्रेड एंड इंडस्ट्री एस. इश्वरण ने भी शिरकत की। हजारों आम लोग शिलान्यास रखे जाने के साक्षी बनें। प्रधानमंत्री मोदी विजयवाड़ा के गन्नवरम हवाई अड्डे से एक हेलीकॉप्टर में गुंटूर जिले के उद्दंडरायुनिपालेम गांव स्थित शिलान्यास स्थल पर पहुंचे। वह नई दिल्ली से एक विशेष विमान से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा पहुंचे थे।

विजयवाड़ा स्थित गन्नवरम हवाईअड्डे पर नायडू और केंद्रीय मंत्रियों ने मोदी का स्वागत किया। शिलान्यास स्थल पर नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी, बेटे एन. लोकेश और पुत्रवधू ब्राह्मणी ने उनका अभिवादन किया। मोदी ने अमरावती के गौरवशाली राजवंश और नई राजधानी के विकास से संबंधित योजना से अवगत करने के लिए लगाई गई एक विशेष प्रदर्शनी अमरावती पवेलियन का दौरा भी किया।

 

नेशनल

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लवली ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में उन सभी बातों का जिक्र किया है जिसके खिलाफ थे। उन्होंने ये भी बताया है कि वो दिल्ली में आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

पिछले काफी दिनों से अरविंदर सिंह लवली प्रदेश कार्यालय भी नहीं आ रहे थे, वह चाहते थे कि उत्तर पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान को टिकट मिले लेकिन ऐसा न होने पर वे नाराज बताए जा रहे थे। वहीं अब अपने इस्तीफे में लवली ने पार्टी से नाराजगी की अहम वजह आम आदमी पार्टी से गठबंधन भी बताया है।

अरविंदर सिंह लवली ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।

अपने इस्तीफे में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार (कन्हैया कुमार) पार्टी लाइन और मान्यताओं का खंडन करते हुए दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा कर रहे हैं और मीडिया में बयान दे रहे हैं। उन्होंने दिल्ली के नागरिकों की पीड़ा को न देखते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली क्षेत्र में किए गए कथित कार्यों को लेकर आप के झूठे प्रचार का समर्थन किया। लवली ने स्पष्ट तौर पर कन्हैया कुमार के चुनाव प्रचार की आलोचना की है।

Continue Reading

Trending