Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पूर्वोत्तर चीन में साइबेरियाई बाघों की संख्या बढ़ी

Published

on

Loading

चांगचुन। चीन के स्थानीय वन प्रशासन ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2012 में वार्षिक सर्वेक्षण शुरू होने के बाद इस साल पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में साइबेरियाई बाघों और चीतों की संख्या अधिक देखी गई है।

जिलिन के वन प्रशासन ने कहा कि उसने क्षेत्र में 27 साइबेरियाई बाघ और अमूर प्रजाति के 42 चीते देखे।

सर्वेक्षण के मुताबिक, बाघों और चीतों की कुल संख्या में से करीब आधी शावकों की है।

वन प्रशासन के विशेषज्ञों ने कहा कि चार मादा बाघ एक या दो साल के अंदर प्रजनन योग्य हो जाएंगी।

जिलिन वन प्रशासन में बाघ एवं चीता से संबंधित प्रमुख शोधकर्ता जियांग जिनसांग ने कहा कि बाघ और चीते तेजी से प्रजनन करते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा दिए जाने की जरूरत है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending