Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन आसियान के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि चीन अपने ‘वन बेल्ट वन रोड’ अभियान को आसियान देशों की विकास रणनीतियों के साथ जोड़ना चाहता है। कुआलालंपुर में चीन-आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान वांग ने कहा कि चीन और आसियान भौगोलिक रूप से एक-दूसरे के समीप हैं और दोनों ही अच्छे मित्र भी हैं।

उन्होंने कहा कि एक विशेष संवाद साझीदार के रूप में दोनों पक्ष क्षेत्रीय शांति की सुरक्षा करने, स्थिरता और विकास का आधार हैं। साथ ही चीन-आसियान सहयोग चीन के लिए क्षेत्रीय सहयोग में भागीदारी का एक प्रमुख मंच है।

वांग ने कहा कि दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों से चीन-आसियान संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) की स्थापना की दिशा में पर्याप्त प्रगति हुई है। साथ ही मुक्त व्यापार क्षेत्र को उन्नत करने और ‘चीन-आसियान सामुद्री सहयोग वर्ष’ के क्रियान्वयन जैसे कई पहलों की दिशा में भी सकारात्मक प्रगति हुई है।

वांग ने कहा कि चीन अपने पड़ोसी देशों से सबंधित कूटनीति में आसियान को प्राथमिकता देता है। यह ’21वीं सदी में समुद्री सिल्क रोड’ के निर्माण का एक प्रमुख क्षेत्र है। साथ ही नवीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निर्माण की दृष्टि से भी यह महत्वपूर्ण है, जो सभी पक्षों के लिए लाभदायक हो।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending