Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान : आत्मघाती हमले में मंत्री सहित 12 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अटक शहर में रविवार को पंजाब प्रांत के गृहमंत्री शुजा खानजादा के कार्यालय पर हुए आत्मघाती हमले में मंत्री सहित 12 लोगों की मौत हो गई है। हमले में पूरा कार्यालय भी ध्वस्त हो गया है। जियो टीवी के अनुसार, पंजाब के मुख्यमंत्री के सलाहकार सईद इलाही ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त कर्नल खानजादा इमारत के मलबे में दब जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मौत हो गई।

आंतरिक मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, प्रतिबंधित लश्कर-ए-झांगवी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कितने हमलावर शामिल थे और विस्फोट कैसे हुआ। खानजादा के राजनीतिक कार्यालय में चल रही जिरगा (समुदाय परिषद की बैठक) में कम से कम 100 लोगों के उपस्थित रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

खानजादा को पिछले साल अक्टूबर में गृहमंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था और एलईजे प्रमुख मलिक इशाक की हत्या के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इस शक्तिशाली विस्फोट में मंत्री का कार्यालय ढह गया, जिसमें मंत्री सहित 20-25 लोग फंस गए। खानजादा के बेटे सोहराब ने बताया कि जब विस्फोट हुआ, तब उनके पिता कार्यालय में मौजूद थे। मृतकों को मलबे से बाहर निकालने काम जारी है।

खानजादा आतंकवादी समूहों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियानों में सक्रिय रूप से शामिल थे। उनके विभाग पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है। मीडिया रपटों में कहा गया है कि घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। एक हेलीकॉप्टर को बचाव कार्य में लगाया गया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान, इंटर सर्विसिस पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक असीम बाजवा ने आतंकवादी हमले की निंदा की है।

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending