Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में एक शिक्षक गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली| पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले से एक स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपी की पहचान जम्मू एवं कश्मीर निवासी सरकारी विद्यालय में कार्यरत एक शिक्षक साबर के रूप में हुई है। उसे दिल्ली पुलिस व जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल ने गिरफ्तार किया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने बताया कि साबर को राजौरी जिले से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हेड कांस्टेबल अब्दुल राशिद और पुस्तकालय सहायक 44 वर्षीय कैफतुल्ला खान उर्फ मास्टर राजा को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सूचना हासिल करने तथा उसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ साझा करने के लिए गिरफ्तार किया था।

राजौरी जिला निवासी कैफतुल्ला खान पर धन के लालच में आईएसआई के लिए काम करने का आरोप है। उसे 26 नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया था, जबकि अब्दुल राशिद को राजौरी में गिरफ्तार किया गया।

जम्मू के पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कैफतुल्ला से पूछताछ के बाद अब्दुल राशिद की गिरफ्तारी हुई।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने भारतीय सेना के सेवानिवृत्त हवलदार मुनव्वर अहमद मीर को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उस पर इस जासूसी प्रकरण में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, साबर ने मीर के साथ संपर्क साधने में खान की मदद की थी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त यादव ने बताया, “मीर वर्ष 1995 में सेना से जुड़ा था। राष्ट्रीय रायफल्स बटालियन (जम्मू एवं कश्मीर लाइट इंफैंट्री) में सेवा देने के बाद 2011 में वह सेवानिवृत्त हुआ था।”

जम्मू में पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्कूल शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद मामले में देश में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आठ में से चार लोग राजौरी के हैं।

पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा। इसके लिए जम्मू एवं कश्मीर की संबद्ध अदालत से उसका ट्रांजिट रिमांड लिया जाएगा।

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि आरोपियों से पूछताछ खत्म होने के बाद कई और लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending