Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पश्चिम बंगाल : स्थानीय निकाय चुनाव में तृणमूल को बढ़त

Published

on

Loading

कोलकाता| पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों से काफी बढ़त बनाए हुए है। कोलकाता नगर निगम सहित राज्य के अन्य 91 स्थानीय निकायों में टीएमसी आगे चल रही है।

कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डो में से 85 वार्डो में टीएमसी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, जबकि 12 वार्डो पर वाम मोर्चा के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। नौ वार्डो में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त हासिल है और सात वार्डो में कांग्रेस आगे चल रही है।

राज्य के दूसरे हिस्सों में टीएमसी को या तो जीत मिल चुकी है या 51 स्थानीय निकायों में बढ़त हासिल कर जीत की ओर अग्रसर है। कांग्रेस छह और वाम मोर्चा पांच स्थानीय निकायों में आगे चल रही है। छह स्थानीय निकायों में मतगणना परिणाम किसी एक पार्टी के पक्ष में नहीं आए हैं।

टीएमसी ने राज्य के दक्षिणी हिस्से के स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों का लगभग सूपड़ा साफ कर दिया है, जहां मुर्शिदाबाद और पुरुलिया को छोड़कर सभी स्थानों पर वह आगे रही।

उत्तर-पश्चिमी बंगाल में हालांकि विपक्ष ने कई स्थानों पर टीएमसी को कड़ी टक्कर देते नजर आए।

विपक्षी पार्टियों ने इस बीच सत्तारूढ़ टीएमसी द्वारा हिंसा और गलत तरीके से मतदान को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं।

वाम मोर्चा ने राज्य में 30 अप्रैल को हड़ताल और भाजपा ने बंद का आह्वान किया है।

वाम मोर्चा और कांग्रेस से संबद्ध कुछ व्यापार संघों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।

उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद : टाटा स्टील के अधिकारी की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर घायल

Published

on

Loading

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार को पुलिस और दो बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए बदमाश पर टाटा स्टील्स में कार्यरत विनय त्यागी नामक शख्स की चाकू मारकर हत्‍या करने का आरोप था।

पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया, ’10 मई को थाना साहिबाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों में मुठभेड की सूचना प्राप्त हुई। मुठभेड के दौरान एक आरोपी और एक सब इंस्पेक्टर गंभीर रुप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत ही उपचार के लिए अस्पाताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। वहीं, उपचार के लिए भर्ती हुए आरोपी की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, “जानकारी करने पर उसका नाम अक्की उर्फ दक्ष निवासी सीलमपुर दिल्ली का होना पाया गया। उक्त आरोपी बीती 4 मई को थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट और हत्या की घटना में वांछित था। आरोपी के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

Trending