Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक : पदक तालिका में अमेरिका का दबदबा बरकरार

Published

on

पदक तालिका

Loading

पदक तालिकारियो डी जनेरियो| रियो ओलम्पिक में अब तक हुई स्पर्धाओं में सबसे अधिक पदक जीतने वाले देशों की सूची में अमेरिका सबसे आगे है। ओलम्पिक खेलों की पदक तालिका में शीर्ष 10 देशों में अमेरिका सबसे ऊपर है।

और पढें: रियो ओलम्पिक (टेनिस) : सेरेना तीसरे दौर में हारकर बाहर

अमेरिका के पास अब कुल 26 पदक हैं, जिनमें से नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पता चलता है कि देश ने खेलों के लिए तैयारी काफी मजबूत कर रखी है।

पदक तालिका में अमेरिका के बाद चीन दूसरे, हंगरी तीसरे, आस्ट्रेलिया चौथे और रूस पांचवें स्थान पर है।

चीन के पास कुल 17 (आठ स्वर्ण, तीन रजत, छह कांस्य) पदक हैं। इसके साथ ही हंगरी के पास छह (चार स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य), आस्ट्रेलिया के पास नौ (चार स्वर्ण, पांच कांस्य) और रूस के पास 12 (तीन स्वर्ण, छह रजत, तीन कांस्य) पदक हैं।

शीर्ष 10 में बाकी पांच देशों में इटली, दक्षिण कोरिया, जापान, फ्रांस और थाइलैंड शामिल हैं।

इस सूची में इटली कुल नौ पदकों (तीन स्वर्ण, चार रजत, दो कांस्य) के साथ छठे, दक्षिण कोरिया छह पदकों (तीन स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य) के साथ सातवें, जापान 14 पदकों (तीन स्वर्ण, एक रजत, 10 कांस्य) के साथ आठवें, फ्रांस छह पदकों (दो स्वर्ण, तीन रजत, एक कांस्य) के साथ नौवें और थाइलैंड चार पदकों (दो स्वर्ण,एक रजत, एक कांस्य) के साथ 10वें स्थान पर है।

नेशनल

दिल्ली के स्कूलों की जांच में कुछ नहीं मिला, पुलिस बोली- ई-मेल्स और कॉल्स फर्जी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों में बम होने के धमकी भरे ईमेल के बाद जांच की गई तो वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों ने भी इसे होक्स ईमेल बताया है, लेकिन उन्होंने कहा कि चेकिंग जारी रहेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह फर्जी कॉल है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां प्रोटोकॉल के मुताबिक जरूरी कदम उठा रही हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिल। ऐसा प्रतीत होता है कि ये कॉल्स फर्जी हैं। हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।

स्कूल में आए इस धमकी भरे ईमेल के बाद कई स्कूलों ने बच्चों की जल्द छुट्टी का मैसेज पेरेंट्स को भेज दिया, तो कुछ पेरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल जाकर पहले ही ले आए। इसके अलावा कई स्कूल के प्रिंसिपल ने पेरेंट्स को मैसेज भेज कर कहा कि घबराने की बात नहीं है।

नोएडा में इंद्रप्रस्थ ग्लोबल स्कूल (आईपीजीएस) की प्रिंसिपल निकिता तोमर मान ने बताया, “मैं लोगों से आग्रह करूंगी कि वे अनावश्यक घबराहट पैदा न करें और इस स्थिति को एक परिपक्व वयस्क के रूप में लें। दिल्ली-एनसीआर के जिन स्कूलों को धमकियां मिलीं, उन्हें खाली करा लिया गया है और हमारे सहित बाकी स्कूल सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कोई धमकी भरा संदेश प्राप्त नहीं हुआ है।”

 

Continue Reading

Trending