Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पतंग महोत्सव के साथ लिट्टी-चोखे का मज़ा

Published

on

Loading

 

पटना| पटना के गंगा दियारा क्षेत्र में 14 जनवरी से प्रारंभ होने वाले ‘पतंग महोत्सव’ में इस बार आने वाले लोग पतंगबाजी के साथ-साथ लिट्टी-चोखा और चूड़ा-दही जैसे बिहारी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटन विभाग इस वर्ष पतंग महोत्सव को और रोचक बनाने की तैयारी में लगा हुआ है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के जनसंपर्क अधिकारी गजेन्द्र सिंह ने शनिवार को बताया, “इस वर्ष पतंग महोत्सव अन्य पतंग महोत्सवों से भिन्न होगा। इस वर्ष पतंग महोत्सव चार दिनों तक चलेगा तथा इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में प्रतिदिन स्थानीय चुनिंदा कलाकारों द्वारा अपनी कला की प्रस्तुति की जाएगी।”

उन्होंने बताया कि आने वाले लोगों को यहां लिट्टी-चोखा, चूड़ा-दही, तिलकुट, चूड़ा-घुघनी औार खाजा जैसे बिहारी व्यंजन भी उपलब्ध होंगे।

सिंह ने बताया कि गंगा के दियारा क्षेत्र (पतंग महोत्सव स्थल) पर लोगों के बैठने के लिए फूस के हॉल का निर्माण कराया जा रहा है तथा लोगों के मनोरंजन के लिए झूला और वालीबॉल जैसे खेलों की व्यवस्था भी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि इस पतंग महोत्सव का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी करेंगे और वह भी उस दिन पतंगबाजी करेंगे। महोत्सव को लेकर पर्यटन विकास निगम और जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। इस महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के भी कई पतंगबाज शामिल होंगे।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending