Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से 59 रेलगाड़ियां प्रभावित

Published

on

Loading

 

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही और घना कोहरा छाए रहने के कारण 59 रेलगाड़ियां नियत समय से देरी से चल रही हैं। लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने आसार हैं।

उत्तर रेलवे के अनुसार, राजधानी की तरफ आ रहीं 59 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं, जबकि चार रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है।

भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “सुबह घना कोहरा छाया रहा और सुबह 8.30 बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। दिन में आंशिक तौर पर बादल घिरे रहेंगे।”

दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 91 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे 16.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending