Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब, हरियाणा में ठंड से थोड़ी राहत

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गुरुवार को नववर्ष के पहले दिन शीतलहर और कोहरा अपेक्षाकृत कुछ कम रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार सुबह कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान चार और सात डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पंजाब का अमृतसर और हरियाणा का हिसार सबसे सर्द रहा। जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: दो और तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ शहर में गुरुवार सुबह चटख धूप निकली। यहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे दिन में सर्दी से कुछ राहत मिली।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा देखा गया।

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में छात्र ने महिला टीचर को मारी गोली, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Published

on

Loading

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छात्र ने कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में घुसकर महिला टीचर को गोली मार दी। गोली लगते ही महिला टीचर वहीं गिर पड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र वहां से फरार हो गया।

घायल महिला टीचर की पहचान बिजनौर शहर के चौधरियान मोहल्ला निवासी कोमल देवल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:35 बजे नूरपुर रोड स्थित आरसीटीआई कम्प्यूटर सेंटर में एक अध्यापिका को सेंटर में ही पढ़ने वाले छात्र ने गोली मार दी।

सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची और घायल अध्यापिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से महिला को बेहतर इलाज के लिए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि घटना को प्रशांत नामक छात्र ने अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Continue Reading

Trending