Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : मौसम ने ली करवट, बारिश से तापमान गिरा

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में नए साल पर गुरुवार को सुबह अचानक ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। बुधवार को राजधानी में जहां तेज धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई, वहीं वर्ष के पहले दिन गुरुवार को राजधानी में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान बूंदाबांदी का दौर जारी रहने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट आएगी और रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गुरुवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री, गोरखपुर का पांच डिग्री, इलाहाबाद का 5.9 डिग्री और कानपुर का 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending